सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने सैक्टर 93A स्थित सुपरटेक सोसाइटी मे बैठक का आयोजन किया

Rohit Kumar
1 Min Read

सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने सैक्टर 93A स्थित सुपरटेक सोसाइटी मे बैठक का आयोजन किया। बैठक मे संगठन के पांचवे स्थापना दिवस को लेकर चर्चा की गयी। संगठन की मुख्य संरक्षक इन्दू गोयल ने बताया कि संगठन की स्थापना के पांच वर्ष पूरे होने जा रहे है इन पांच वर्षों मे संगठन द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु नारी शिक्षा सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन को लेकर कार्य किये गए है जिसके सार्थक परिणाम देखने को मिल रहे है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि संगठन का पांचवा स्थापना दिवस आगामी 27 सितंबर को गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी मे मनाया जायेगा । इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बनकर सामने आई महिलाओ को महिला उन्नति अवार्ड देकर सम्मानित किया जायेगा। बैठक मे संस्थापक डा. राहुल वर्मा, महासचिव अनिल भाटी, कार्डिनेटर मनोज झा, पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डा. वन्दना सिंह, रेनू बाला शर्मा, कविता सिंह, पूजा अवाना, पूनम सिंह और वन्दना झा आदि सदस्यों ने हिस्सा लिया।

Share This Article
Leave a Comment