देहरादून एयरपोर्ट परिसर में फिर सक्रिय हुआ गुलदार, CCTV कैमरे में हुआ कैद; यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

Rohit Kumar
1 Min Read

देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एक बार फिर गुलदार दौड़ता दिखाया दिया। जिसकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके बाद से एयरपोर्ट प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

कुत्तों के पीछे दौड़ता दिखाई दिया गुलदार

सीसीटीवी फुटेज बीती रात का बताया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में गुलदार टर्मिनल के सामने कार्गो क्षेत्र में दो कुत्तों के पीछे भागता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके बाद से एयरपोर्ट प्रशासन के हाथ-पांव फूले हुए हैं। बता दें इससे पहले भी एयरपोर्ट और इसके आसपास के क्षेत्र में गुलदार देखे जा चुके हैं।

एयरपोर्ट प्रशासन में हड़कंप

बता दें देहरादून एयरपोर्ट पर रात तक भी फ्लाइटों की आवाजाही रहती है। इसके अलावा तमाम विभागों के कर्मचारी और अधिकारी 24 घंटे ड्यूटी में तैनात रहते हैं। ऐसे में एयरपोर्ट पर गुलदार का दिखना काफी खतरनाक है। एयरपोर्ट प्रशासन ने वन विभाग से गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment