ग्रेटर नोएडा: कृषि उपकरणों पर सब्सिडी का मौका, ई-लॉटरी से होगा लाभार्थियों का चयन

News Desk
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। उप कृषि निदेशक गौतमबुद्धनगर राजीव कुमार ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कृषि यंत्रों एवं कृषि रक्षा उपकरणों पर अनुदान प्राप्त करने के लिए आनलाइन बुकिंग की जा सकती है।

इसकी प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू होकर 10 अगस्त रात 12 बजे तक चलेगी। किसानों को निर्धारित अवधि में विभागीय पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करना होगा। लाभार्थियों का चयन ई लाटरी से होगा।

उन्होंने बताया कि सब मिशन आन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन के अंतर्गत कस्टम हायरिंग सेंटर (परियोजना लागत 10 लाख), फार्म मशीनरी बैंक (परियोजना लागत 10 लाख), किसान ड्रोन एवं अन्य एकल कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके अतिरिक्त फसल अवशेष प्रबंधन योजना के अंतर्गत फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित एकल कृषि यंत्र, कस्टम हायरिंग सेंटर (परियोजना लागत 30 लाख) तथा एग्रीगेटर (परियोजना लागत 100 लाख) की स्थापना पर भी अनुदान का प्रावधान है।

त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अंतर्गत बैच ड्रायर, पापिंग मशीन एवं मक्का शेलर, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत मिलेट प्लांटर, विभिन्न परिस्थितिकीय संसाधनों द्वारा कीट रोग नियंत्रण योजना के तहतअंतर्गत मानव चालित एवं पावर चालित स्प्रेयर तथा बखारी, फसल विविधीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि यंत्र तथा दलहन मिशन योजना के अंतर्गत दाल मिल पर भी अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment