सहारनपुर में दुकान के भीतर बैठे शामली निवासी व्‍यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

Rohit Kumar
1 Min Read

ननौता में सीमेंट का खनन व्यापारी पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। दो गोली लगने से व्यापारी गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

वारदात नानौता थाना क्षेत्र में हुई। शामली के उमरपुर निवासी अभिषेक सहारनपुर ननौता में सीमेंट खनन की दुकान करते हैं। रविवार दोपहर को बाइक सवार दो बदमाश दुकान पर पहुंचे और अभिषेक पर फायरिंग कर दी। दो गोली लगने से अभिषेक घायल हो गया। जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए फायरिंग की सूचना पर आसपास के क्षेत्र में खलबली मच गई। तुरंत ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल व्यापारी को अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से हाय सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर बाइक सवार बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस बदमाशों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

Share This Article
Leave a Comment