कनावनी के किसान 21 वें दिन भी धरने पर डटे हुए है सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी का प्रशासन पर आरोप

News Desk
1 Min Read

न्यूज इंडिया 9 के संवाददाता से बात करते हुए प्रवीण नागर ने बताया कि

गाजियाबाद गाँव कनावनी के किसानों का अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर चल रहा शांतिपूर्ण धरना आज लगातार 21वें दिन भी जारी रहा पिछले तीन सप्ताह से किसान एकता, संघर्ष और संकल्प के साथ धरना स्थल पर डटे हुए हैं किसान अपने लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकारों के तहत अपनी मांगों का न्यायपूर्ण समाधान चाहते हैं, लेकिन जीडीए एवं प्रशासन की ओर से किसानों के साथ किसी प्रकार की सार्थक वार्ता नहीं की जा रही है।

किसान लिखीराम शर्मा ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद प्रशासन उस पर अमल नहीं कर रहा है और मनमाने तरीके से अपने स्तर पर कार्रवाई कर रहा है। इससे किसानों में भारी रोष है।

किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों का न्यायपूर्ण समाधान नहीं होता, तब तक उनका शांतिपूर्ण धरना लगातार जारी रहेगा।

आज धरना स्थल पर मौजूद रहे: दीपचंद नागर, देशराज प्रधान, श्रीचंद नागर, धरम सिंह नागर, सुखवीर नागर, जगदीश शर्मा, धनेश्वर शर्मा, रतनपाल बैसोया, बाबू नागर, विनोद नागर, परवीन नागर , अशोक कसाना,आदि।

Share This Article
Leave a Comment