शराब के पैसे न देने पर युवक को चाकू से गोदा, आरोपी फरार

Amit
2 Min Read

नई दिल्ली। शाहदरा जिला के जीटीबी एंक्लेव में शराब के पैसे न देने पर एक युवक को चाकू से बुरी तरह गोद दिया गया। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़ित अशोक (35) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की तलाश रही है।

जानकारी के अनुसार, सोनू मोती नाम का युवक जबरन अशोक से शराब के लिए 250 रुपये मांग रहा था। मना करने पर आरोपी ने अचानक चाकू निकाला। इसके बाद चेहरे, पीठ और बाजू पर कई वार करने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पीड़ित किसी तरह अपने घर पहुंचा। बाद में पिता व पड़ोसी ने उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उसका बयान लेकर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, अशोक परिवार के साथ गली नबंर-8 ताहिरपुर गांव में रहता है। वह सीमापुरी स्थित एक फैक्टरी में प्रेशर कुकर बनाने का काम करता है। शनिवार को वह घर पर ही मौजूद था। दोपहर करीब 12 बजे वह फूल वाले पार्क के मेन गेट पर छोले-कुलचे लेने के लिए पहुंचा। यहां सोनू मोती भी मौजूदथा। अशोक ने बताया कि वह सोनू को पहले से जानता है। आरोपी ने अशोक से रुपये मांगने शुरू कर दिए। मना करने पर अचानक उसने चाकू निकालकर हमला किया। बाद में वह मौके से भाग गया। अशोक के पिता मोहनलाल ने पड़ोसी धर्मपाल की बाइक पर बिठाकर बेटे को अस्पताल में दाखिल करवाया।

Share This Article
Leave a Comment