सफाई कर्मियों की माँगो को सदन में उठाया जाएगा:नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव

Rohit Kumar
1 Min Read

लखनऊ: आज लखनऊ स्तिथ समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नेता प्रतिपक्ष श्री अखिलेश यादव जी से अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारी राष्ट्रीय सचिव डॉ आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में मिले जिनका मुख्य उद्देश्य नोएडा में चल रहे पिछले 6 दिनों से धरने में प्राधिकरण द्वारा मांगे ना मानने को लेकर था।प्रतिनिधि मंडल में बबलू पारचा, राधे पारचा, शिवम सूद ,सचिन कुमार मौजूद थे।डॉ आश्रय गुप्ता ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष ने भरोसा दिलाया है कि समाजवादी पार्टी सफाई कर्मियो के साथ खड़ी है और आने वाले सत्र में इस मुद्दे को सदन में भी उठाया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment