महिला सिपाही से नेवी कर्मी ने शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, रिपोर्ट दर्ज

Amit
1 Min Read

कानपुर। बिधनू थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला सिपाही ने नेवी कर्मी पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला सिपाही की तैनाती भदोही जिले में है। उसने आरोप लगाया कि रायबरेली जिले के थाना खीरो क्षेत्र के मालपुर निवासी कृष्ण प्रताप सिंह नेवी में है। उसकी बहन यहां गांव में ब्याही है। इसके चलते वह अक्सर गांव आता था। आरोप है कि कृष्ण प्रताप ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

ज्यादा दबाव बनाने पर शादी के लिए 20 लाख रुपये, चार पहिया वाहन की मांग की। असमर्थता जताने पर शादी से इन्कार कर दिया। अब कृष्ण प्रताप की शादी प्रतापगढ़ में 25 फरवरी को होनी है। बिधनू थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला सिपाही की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जा रही है। 

Share This Article
Leave a Comment