लोनी में तीन माह से बिजली संकट, खतौली विधायक ने ऊर्जा मंत्री से की शिकायत

News Desk
1 Min Read

लोनी। विद्युत मंडल लोनी में तीन माह से बिजली आपूर्ति बाधित होने पर खतौली विधायक मदन भैया ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि भयंकर गर्मी में लोनी के लोगों का बुरा हाल है।

लोग जगह-जगह विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद बिजली आपूर्ति में कोई सुधार नही हो पाया है।

पत्र में उन्होंने लिखा है कि लोनी विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली लाइनें पूरी तरह से जर्जर हैं। लोनी शहरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पांच से सात घंटे हो रही है।

‘प्रदेश सरकार की छवि हो रही खराब’

इसकी जांच बिजली उपकेंद्रों की लॉग बुक से की जा सकती है। खराब बिजली व्यवस्था से लोग त्रस्त हैं। शिकायत पर भी समाधान न होने से प्रदेश सरकार की छवि खराब हो रही है।

उपकेंद्र इंद्रप्रस्थ, टीला से दी जाने वाली विद्युत आपूर्ति और नाईपुरा विद्युत उपकेंद्र, बलरामनगर उपकेंद्र, लाल बाग उपकेंद्र की लाग बुक से विद्युत आपूर्ति की सूचना प्राप्त कर जांच की जाए। इसके अलावा क्षेत्र में जर्जर तार और खंभों को बदलवाने की मांग भी की गई है।

Share This Article
Leave a Comment