नोएडा: अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने नया टाइम-टेबल जारी कर दिया है। नई समय सारिणी के तहत नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के प्रमुख क्षेत्रों से एयरपोर्ट के लिए नियमित बस सेवाएं संचालित होंगी। इसके तहत बसों का संचालन सुबह 6 बजे से शुरू होगा और जेवर एयरपोर्ट से अंतिम बस रात 11:30 बजे चलेगी। विभिन्न रूटों पर यात्रियों को हर 15 से 30 मिनट के अंतराल पर बसे उपलब्ध रहेगी, जबकि नोएडा से अंतिम बस रात 8 बजे रवाना होगी।
परिवहन निगम के अनुसार, नए प्लान में यात्रियों की सुविधा के लिए अब तक केवल परी चौक तक चल रही दो डबल डेकर बसों का रूट बढ़ाकर जेबर एयरपोर्ट तक कर दिया गया है। इस नए रूट नेटवर्क में इकोटेक-16, गौढ़ सिटी, ग्रेटर नोएडा विश्वविद्यालय और खैरपुर क्षेत्र को भी जोड़ा गय है। परिवहन निगम के अधिकारियों लागू होने से दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख हिस्सों से जेवर एयरपोर्ट तक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। भविष्य में एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या और मांग बढ़ने के साथ ही इन बस सेवाओं का दायरा और बढ़ाया जाएगा।
100 से ज्यादा ई बसें
विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि वे सफर पर निकलने से पहले अपने रूट और प्रस्थान समय की जानकारी अवश्य कर लें। नोएडा एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद से प्रशासन के सामने यही सबसे बड़ी चुनौती है कि यात्री एयरपोर्ट तक कैसे पहुंचे, इसके लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में सुधार किया जाए। इसी के तहत 100 से ज्यादा ई बसें चलाई जा रही है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने इस बस स्टाप से टर्मिनल बिल्डिंग तक एयरपोर्ट शटल बस सेवा शुरू कर दी। हर 15 मिनट में यह बस मिलेगी।
- गाजियाबाद से भी एयरपोर्ट तक जाएंगी बसें
- परी चौक वाली डबल डेकर का रूट भी बढ़ा
- अब तक केवल परी चौक तक चल रहीं 2 डबल डेकर बसें
- नोएडा से आखिरी बस रात 8:00 बजे चलेगी
- नोएडा एयरपोर्ट से आखिरी बस रात 11:30 बजे चलेगी

