ग्रेटर नोएडा में रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या: बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात, 6 पर केस दर्ज

News Desk
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा। जेवर कोतवाली अंतर्गत जहांगीरपुर कस्बे में बुधवार देर रात सनसनीखेज वारदात हो गई। मेन बाजार चौराहा पर कस्बा निवासी इमरान पुत्र मो. सफी (40 वर्ष) को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।

घटना देर रात की बताई जा रही है। गोली लगने के बाद घायल इमरान को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक एक मामले में जा चुका था जेल

सूचना पर जेवर पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक इमरान वर्ष 2021 में हत्या के एक मामले में जेल जा चुका था।

पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है। स्वजन की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।

Share This Article
Leave a Comment