नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के सम्बन्ध में जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर ने दी जानकारी

Rohit Kumar
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट गौतमबुद्धनगर मनीष कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद की समस्त नगरीय निकायों के अध्यक्षों तथा सदस्यों के सामान्य निर्वाचन को द्वितीय चरण में राज्य निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप संपन्न कराने के उद्देश्य आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार विर्निष्ट समय सारणी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 अप्रैल से 24 अप्रैल 2023 तक पूर्वान्ह 11 से अपरान्ह 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों का क्रय व जमा करने का कार्य, 25 अप्रैल 2023 दिन मंगलवार को पूर्वान्ह 11 से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा कार्य समाप्ति तक की जाएगी। 27 अप्रैल 2023 दिन गुरुवार को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक अभ्यर्थन की वापसी का कार्य, 28 अप्रैल 2023 दिन शुक्रवार को पूर्वान्ह 11 से प्रतीक आवंटन का कार्य समाप्ति तक,11 मई 2023 दिन गुरुवार को पूर्वान्ह 7 से अपरान्ह 6 बजे तक मतदान तथा 13 मई 2023 दिन शनिवार को पूर्वान्ह 8 बजे से मतगणना का कार्य समाप्ति तक किया जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट ने यह भी बताया कि जारी की गई समय सारणी के मध्य पढ़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित समय सारणी के अनुसार ही कार्यवाही की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment