
ग्रेटर नोएडा संवाददाता, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आगामी 11 फरवरी 2023 को आयोजित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जनपद न्यायाधीश गौतमबुद्वनगर की अध्यक्षता में मंगलवार को जनपद गौतमबुद्वनगर के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित अधिकारीगणों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक से चिन्हित करने तथा पक्षकारों को सम्मन/नोटिस आदि भिजवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।उक्त बैठक में अवनीश सक्सैना जनपद न्यायाधीश,रणविजय प्रताप सिंह अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, राजीव कुमार वत्स अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोमल पंवार डिप्टी कलेक्टर/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत,सौरभ श्रीवास्त एसीपी ट्रेफिक,वीके चौधरी एआरटीओ,विभा गुप्ता सहायक विधि अधिकारी यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण,प्रन्याश गौतम विधि अधिकारी ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण उपस्थित हुए।
