ग्रेटर नोएडा संवाददाता, जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं अवैध शराब के व्यापार के विरूद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्धनगर राकेश बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिवस पीसी दीक्षित आबकारी निरीक्षक द्वारा चैकिंग के दौरान गौतमबुद्धनगर के कासना थाना क्षेत्र के ग्राम घरबरा रोड पर साजन कश्यप पुत्र मनोज कश्यप को 74 टेट्रा पैक टिवन टावर ब्रांड के प्रत्येक की धारिता 200 एमएल अर्थात 14.8 ब0ली0 अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना-कासना मे सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने कहा कि आगे भी जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री को लेकर आगे भी जनपद में निरंतर गहन सर्च अभियान जारी रहेगा। उन्होंने अवैध शराब का कारोबार करने वालों को सचेत करते हुए कहा है कि उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
