Delhi Excise Policy Case: कम नहीं हो रही मनीष सिसोदिया की मुश्किलें, फिर बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

Rohit Kumar
1 Min Read

नई दिल्ली। आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

ताजा मामले में आप नेता आज सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे। यहां सुनवाई के दौरान सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 22 फरवरी को होने वाली अगली सुनवाई तक बढ़ा दी गई।

बीमार पत्नी से मिलने के लिए मांगी पैरोल

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 2 फरवरी को आबकारी घोटाले में आरोपित दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की नियमित जमानत याचिका में राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई टल गई थी।

विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल के समक्ष ईडी ने सिसोदिया की अर्जी पर जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की थी। बता दें कि सिसोदिया ने अपनी नियमित जमानत के साथ-साथ बीमार पत्नी से हर सप्ताह दो दिन मिलने के लिए पैरोल की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment