रबूपुरा में चल रहे अवैध रूप से मिट्टी खनन कर रहे 6 दबोचे

Rohit Kumar
1 Min Read

रबूपुरा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में मिर्जापुर गांव के पास चोरी छिपे अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रहे छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान रवि, जमालुद्दीन, मतीन उर्फ मतिया, सुहैल, रामौतार और ग्राम चावली बुलंदशहर निवासी शमशुद्दीन के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से एक जेसीबी मशीन, मिट्टी से लदे दो डंपर, दो ट्रैक्टर ट्रॉली और दो कार बरामद की हैं।

Share This Article
Leave a Comment