अवैध शराब की बिक्री रोकने के उद्देश्य से जेवर टोल प्लाजा पर हरियाणा/दिल्ली/चंडीगढ़ की तरफ से आने वाले वाहनों की जा रही चेकिंग

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाये जाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्धनगर राकेश बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जनपद गौतमबुद्धनगर के जेवर टोल प्लाजा पर हरियाणा/दिल्ली/चंडीगढ़ की तरफ से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने कहा कि आगे भी जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री को लेकर आगे भी जनपद में निरंतर गहन सर्च अभियान जारी रहेगा। उन्होंने अवैध शराब का कारोबार करने वालों को सचेत करते हुए कहा है कि उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment