नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दिल्ली जिमखाना क्लब (Delhi Gymkhana Club) को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 7 जुलाई तक जवाब दाखिल करने का समय दिया है।
इस नोटिस के जरिए सरकार ने क्लब से पूछा है कि उसके खिलाफ क्यों न बेदखली का आदेश जारी किया जाए। दरअसल, क्लब पर यह आरोप है कि वह नई दिल्ली के सफदरजंग रोड पर स्थित संपत्ति पर अवैध तरीके से कब्जा जमाए हुए है।
गौरतलब है कि 26 मई को जिमखाना क्लब को दिल्ली हाई कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली थी। हालांकि, कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि बेदखली की कार्रवाई केवल कानूनी नोटिस देने के बाद ही होगी। दरअसल, बीते दिनों केंद्र सरकार ने दिल्ली जिमखाना क्लब को अवैध जमीन खाली करने का आदेश दिया था, जिसे जिमखाना क्लब ने दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी।

