नाबालिग लड़की से की छेड़छाड़, पोक्सो के तहत मामला दर्ज

Amit
1 Min Read

नई दिल्ली। स्वरूप नगर में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, डीसीपी आउटर-नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट ने बताया कि बीती 21 अक्तूबर को थाना स्वरूप नगर में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और पीछा करने के संबंध में सूचना मिली था। सूचना मिलने के बाद एसआई नीलम अपने स्टाफ के साथ बिना देरी किए मौके पर पहुंची और नाबालिग लड़की का बयान दर्ज किया।

पीड़िता के बयान के अनुसार, थाना स्वरूप नगर में एफआईआर दर्ज की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 74/75/78/126(2)/3(5)बीएनएस और 12 पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, मामले की जांच शुरू हो गई है। जांच के दौरान आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई। कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू हुई। एक आरोपी जिसका नाम चंगेज खान बताया जा रहा है जो श्री राम कॉलोनी, खजोरी खास का रहने वाला है और उम्र 23 वर्ष है। आरोपी को 24 घंटे में पकड़ लिया गया है। दो और आरोपियों की पहचान की गई।

Share This Article
Leave a Comment