पूर्वी दिल्ली में सनसनीखेज मामला: कृष्णा नगर के स्कूल में 17 वर्षीय छात्रा ने आग लगाकर दी जान, सीसीटीवी कैमरा खराब मिला

News Desk
2 Min Read

पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर क्षेत्र के स्कूल में 17 वर्षीय छात्रा ने शनिवार को आग लगाकर जान दी थी। पुलिस को जांच में घटना स्थल पर लगा सीसीटीवी कैमरा खराब मिला।

यह घटनास्थल पर लगा एकमात्र कैमरा था। कैमरे का रुख दरवाजे की तरफ था, इसलिए उससे घटनास्थल का कितना हिस्सा कवर होता था, यह स्पष्ट नहीं है।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से माचिस और एक बोतल मिली है। बोतल से पेट्रोल जैसी गंध आने के कारण उसमें पेट्रोल होने की आशंका है। बोतल को जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) भेजा गया है।

सुसाइड नोट में एक लड़के का जिक्र

पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें एक लड़के का जिक्र है। अपने माता-पिता की इच्छाएं पूरी नहीं कर पाने की बात लिखे होने की जानकारी भी लिखी है। छात्रा ने लड़के को परेशान नहीं करने की बात भी लिखी थी। परिवार का कहना है संबंधित लड़के की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

पढ़ाई में अच्छी थी छात्रा

वहीं, मृतक के मामा ने कहा कि छात्रा पढ़ाई में अच्छी थी और किसी परेशानी में नहीं थी। उन्होंने सवाल उठाया कि स्कूल में कर्मचारियों की मौजूदगी और सीसीटीवी कैमरे होने के बावजूद घटना का पता कैसे नहीं चला। उन्होंने परिवार को सूचना देने में देरी का आरोप भी लगाया।

Share This Article
Leave a Comment