राहगीरों को अश्लील इशारे कर अपनी तरफ आकर्षित कर रही पांच महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Amit
1 Min Read

शांतिभंग में काटा चालान

रुपयों के लेन-देन को लेकर आपस में कर रही थी धक्का- मुक्की 

हरिद्वार। रेलवे स्टेशन के बाहर जिस्मफरोशी के लिए राहगीरों को अश्लील इशारे कर अपनी तरफ आकर्षित कर रही पांच महिलाओं को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। सीओ सिटी जूही मनराल ने बताया कि देर रात करीब ढाई बजे पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन हरिद्वार के बाहर कुछ महिलाएं आटो-रिक्शा चालक व यात्रियों से रुपयों के लेन-देन को लेकर आपस में बहस व धक्का मुक्की कर रही है।

इस सूचना पर शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने महिला सब इंस्पेक्टर निशा सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम को मौके पर भेजा। टीम के सामने भी महिलाएं आपस में मारपीट करने लगी। तब पुलिस पांच महिलाओं को पकड़कर कोतवाली ले आई। महिलाओं ने पूछताछ में अपने साथ शामिल कुछ अन्य महिलाओं व लोगों के नाम भी बताए हैं।

शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि सभी महिलाएं हरिद्वार, कनखल, ज्वालापुर और जमालपुर की निवासी हैं।

Share This Article
Leave a Comment