जवानों की जान बचाते हुए बल‍िदान हुए कैप्‍टन अंशुमान स‍िंह, पांच महीने पहले हुई थी शादी

Rohit Kumar
1 Min Read

सियाचिन ग्लेशियर के एक सैन्य शिविर में आग लगने से एक अधिकारी की मौत हो गई जबकि छह घायल हो गए. घायल जवानों को चंडीगढ़ ले जाया गया है. हालांकि, आग पर जल्द काबू पा लिया गया. लेकिन तब तक इस आग की जद में कई शिविर आ गए.

यह घटना बुधवार तड़के 3.30 बजे हुई. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. मामले की जांच की जा रही है. मृतक अधिकारी की पहचान रेजिमेंटल मेडिकल ऑफिसर कैप्टन अंशुमन सिंह के तौर पर की गई है. घायल जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है.

लेह के डिफेंस पीआरओ ने बयान जारी कर बताया कि बुधवार को सियाचिन ग्लेशियर पर आग लगने की घटना हुई. इस दौरान कैप्टन अंशुमन सिंह गंभीर रूप से झुलस गए. तीन अन्य जवान भी झुलस गए लेकिन उन्हें तुरंत बाहर निकालकर इलाज के लिए ले जाया गया. घायल जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है.

बता दें कि इससे पहले 2011 में भी सियाचिन में सेना के बंकर में आग लग गई थी, जिसमें कई जवान शहीद हुए थे और कुछ घायल हुए थे.

Share This Article
Leave a Comment