गाजियाबाद में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर: डासना में 1 हेक्टेयर सरकारी जमीन कराई गई मुक्त

News Desk
1 Min Read

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के डासना इलाके में अवैध कब्जे के खिलाफ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। बुलडोजर चलने के दौरान भारी तादाद में पुलिस बल तैनात रहा।

गाजियाबाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंदार ने बताया मसूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल्लुगड़ी ग्राम में हम आए हैं। यहां पर 1 हेक्टेयर जमीन पर मदरसा बनाकर कब्जा किया गया था जिसे लेकर तहसीलदार कोर्ट के द्वारा ध्वस्तिकरण के आदेश दिए गए थे। जिसे लेकर आज ध्वस्तिकरण का अभियान चल रहा है। आज ध्वस्तिकरण किया गया है। 1 करोड़ 23 लाख रुपये की कुल रिकवरी इस प्रकरण में निकाली गई है। जिसे वसूला जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक साल 2021 में डासना कल्लूगढ़ी में ग्राम सभा की एक हेक्टेयर सरकारी जमीन पर पक्का निर्माण और पार्क बनाकर अवैध कब्जा कर लिया था, प्रशासन ने आज नोटिस पर उचित जवाब न मिलने के बाद अवैध निर्माण को ढहा दिया। साथ ही मदरसा कमेटी पर करीब सवा करोड़ रुपए का भारी जुर्माना भी लगाया ।

Share This Article
Leave a Comment