गाजियाबाद: NH-24 पर बेकाबू ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पिलखुआ के व्यापारी की मौत; आरोपी चालक गिरफ्तार

News Desk
1 Min Read

गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में एनएच-24 पर दो नवंबर की रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हापुड़ जिले के पिलखुआ निवासी प्रवीण कुमार (32) के रूप में हुई है। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

एसीपी कविनगर अभय राजेंद्र डागा ने बताया कि प्रवीण कुमार पिलखुआ के न्यू आर्य नगर में रहते थे। पिता ओमपाल सिंह के मुताबिक, प्रवीण लालकुआं क्षेत्र में व्यापार करते थे। दो नवंबर की रात करीब आठ बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। एनएच-24 पर नेक्सा सर्विस सेंटर के सामने पहुंचने पर पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि घायल प्रवीण को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक ईवान निवासी गांव घूसपुर, थाना सहसवान, जिला बदायूं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment