सांसद डिंपल यादव जी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर एवं पाठ्यसामग्री वितरण कार्यक्रम किया गया:डॉ आश्रय गुप्ता

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा: आज समाजवादी पार्टी की मैनपुरी सीट से नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती डिंपल जी के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी के पूर्व युथ अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में आज नोएडा सेक्टर 137 फेलिक्स अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया एवं सेक्टर 22 स्तिथि चैलेंजर ग्रुप की पाठशाला में जरूरतमंद बच्चो को पाठ्यसामग्री वितरण कार्यक्रम किया गया।डॉ गुप्ता ने बताया कि समाजवादी पार्टी हमेशा जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ी रहती है और आगे भी खड़ी रहेगी उसी क्रम में आज ये कार्यक्रम आदरणीय डिंपल जी के जन्मदिन पर किया गया।रक्तदान शिविर से किसी न किसी जरूरतमंद की मदद हो सकेगी और बच्चो को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पाठ्यसामग्री दी गई ताकि वो पढ़ाई में आगे बढ़े और देश का नाम रोशन करें।आदरणीय डिंपल जी की लंबी उम्र की हम सब कामना करते है।इस अवसर पर रक्तदान करने वालो में अमित यादव,अजित विश्वास,रविंदर चौहान,हर्ष चौहान,बबलू पारचा, जितेंद्र कुमार,हरविंदर बोरा,सतीश कुमार,प्रदीप शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment