ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना ईकोटेक थ्री से लूट का आरोपी बीती रात फरार हो गया था। फरार आरोपी की लूट के अभियोग में कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तारी हुई थी। मौका पाकर गुरुवार रात्रि को अभियुक्त पुलिस हिरासत से फरार हो गया। जिसमें लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर ने निलंबित कर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गौरतलब है कि थाना ईकोटेक तृतीय के अन्तर्गत एनबीडब्ल्यू (धारा 392/411 भादवि) के वांछित अभियुक्त राजीव उर्फ राका पुत्र रविकरण निवासी ग्राम खेडी थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर के गुरुवार को हिरासत से फरार हो गया है। जिसके सम्बन्ध में पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के आदेशानुसार कार्य में लापरवाही बरतने के सम्बन्ध में उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार, उपनिरीक्षक मनोज राठी, आरक्षी सतेन्द्र कुमार, आरक्षी गौरव और महिला आरक्षी रीतिका के विरूद्ध मुकदमा अपराध संख्या 8/23 पंजीकृत करते हुए निलम्बित किया गया है। थाना प्रभारी ईकोटेक तृतीय पवन कुमार को भी निलम्बित कर दिया गया है। तथा फरार अभियुक्त राजीव उर्फ राका उपरोक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारी के लिये तीन टीमों का गठन किया गया है।
पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ लूट का आरोपी, थाना प्रभारी सहित छः पुलिसकर्मी निलंबित
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- नोएडा में यमुना की मिट्टी से तैयार हो रहे गणपति, लालबाग के राजा से बाल गणेश तक कई रूप
- मुराद पूरी नहीं हुई तो पुरोहित को अगवा कर मांगी 1 लाख की फिरौती, नोएडा पुलिस ने छुड़ाया
- बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री शेयर करने का आरोप, ग्रेटर नोएडा में केस दर्ज
- ग्रेटर नोएडा में कोर्ट में विवाद लेकर पहुंचे दंपती, लोक अदालत में फिर थामा एक-दूसरे का हाथ
- ग्रेटर नोएडा के रेस्टोरेंट में एक्सपायरी डेट की कॉफी परोसने का आरोप, युवक की बिगड़ी तबीयत
- नोएडा के अव्युक्त ने 1 मिनट में पहचाने 40 क्रिकेटर्स, 6 साल की उम्र में बनाया तीसरा Guinness World Record
- स्कूल में छात्र को डंडे से मारा, आंख फूटी: हालत गंभीर, दिल्ली एम्स में भर्ती; जेवर पुलिस कर रही जांच
- समय-सीमा समाप्त, कनावनी किसानों का दो टूक ऐलान—मुआवजा नहीं, राजस्व रिकॉर्ड में नाम बहाल करो
