ग्रेटर नोएडा संवाददाता, जनपद की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं भारत सरकार व प्रदेश सरकार के सौजन्य से संचालित की जा रही विभिन्न ऋण योजनाओं में पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से मंगलवार को कलैक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बैंकर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुये कहा कि जनपद की आर्थिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में जनपद के सभी बैंकर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। अतः सभी बैंकर्स उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हुए प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार के सौजन्य से संचालित की जा रही विभिन्न ऋण योजनाओं में पात्र लाभार्थियों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर ऋण स्वीकृत करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें ताकि जनपद गौतम बुद्ध नगर की आर्थिक व्यवस्था तेजी से आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि सभी बैंकर्स सरकार की विभिन्न ऋण योजनाओं के अंतर्गत विभागीय अधिकारियों के माध्यम से उन्हें जो आवेदन पत्र प्राप्त हो रहे हैं उनमें तत्परता के साथ निर्णय लेते हुए पात्र लाभार्थियों को अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराएं ताकि सभी पात्र लाभार्थी जनपद की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी सहभागिता दर्ज करा सकें और सरकार की मंशा के अनुरूप उन्हें ऋण प्राप्त हो सके। जिला अधिकारी ने महत्वपूर्ण बैठक में समीक्षा करते हुए पाया कि कई बैंक ब्रान्चों का सीडी रेशों 60 प्रतिशत से बहुत कम आ रहा है। इस संबंध में उन्होंने कड़े निर्देश दिए हैं कि जिन बैंकर्स का सीडी रेशों कम है उनके संबंध में उनके रीजनल मैनेजर को जिला प्रशासन की ओर से पत्र भेजा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि आगामी बैठक में यदि संबंधित ब्रांच के द्वारा अपना सीडी रेशों नहीं बढ़ाया गया तो उनके विरुद्ध उनके हेड ऑफिस को भी लिखा जाएगा। इसी प्रकार उन्होंने फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने ओडीओपी योजना में भी सभी बैंकर्स के द्वारा लंबित प्रकरणों को तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं ताकि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का अधिकतम लाभ जन सामान्य को प्राप्त हो सके। सभी बैंकों से सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर प्रत्येक क्षेत्र में पात्र लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं के अंतर्गत ऋण उपलब्ध कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि जहां जहां पर आधार कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है इस कार्य में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से निर्धारित दरों की प्लेट बाहर प्रदर्शित की जाए और आधार कार्ड बनाए जाने के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। आयोजित महत्वपूर्ण बैठक का संचालन जिला लीड बैंक अधिकारी विधुर भल्ला के द्वारा किया गया। आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य विकास अधिकारी तेजप्रताप मिश्र, उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अम्बुज कुमार, सभी बैंकर्स एवं अन्य सभी संबंधित अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में बैंकर्स की बैठक सम्पन्न
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- ड्यूटी पर तैनात MCD सफाईकर्मी की चाकू से हत्या, गुस्साए कर्मचारियों ने LBS अस्पताल घेरा
- गोविंदपुरी में युवक की चाकू मारकर हत्या, नशे के विवाद में वारदात; आरोपी गिरफ्तार
- पत्नी की हत्या का आरोपी सरवर अली गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और कारतूस भी बरामद
- दिल्ली में पानी के पुराने बिल पर बड़ी राहत, 31 मार्च 2027 तक 100% LPSC माफ
- दिल्ली में लागू होगी ई-कैबिनेट प्रणाली, कागजरहित और तेज होगा सरकार का कामकाज
- लाल बाग के किशोर हत्याकांड का आरोपित अमन मुल्ला पुलिस की रडार पर, खुलेगी हिस्ट्रीशीट
- दिल्ली मेट्रो में CISF जवान पर महिला की फोटो खींचने का आरोप, मोबाइल गैलरी में मिली तस्वीर
- मोहन नगर में शव मिलने की गुत्थी सुलझी, गाली देने के विवाद में तीन युवकों ने की थी हत्या
