देवर‍िया में शर्मनाक घटना, सुलह न करने पर किशोरी के मुंह में गोबर डालकर दबंगों ने पीटा, दुष्‍कर्म का प्रयास

Rohit Kumar
2 Min Read

पकड़ी बाजार। एक किशोरी की आंख में गोबर और मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म की कोशिश की गई है। मामले में मदनपुर पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर पांच नामजद व दो अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज की है।

मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि रविवार की रात करीब सात बजे उनकी नाबालिग बेटी घर के पीछे गाय बांधने गई थी। किशोरी को अकेली देखकर गांव के ही पांच दबंग युवक व दो अज्ञात लोगों ने किशोरी को पीछे से पकड़ लिया। 15 वर्षीया किशोरी कुछ समझ पाती कि दरिन्दों ने उसकी आंख में गोबर डाल दिया। जब वह चिल्लाने की कोशिश की तो उसके मुंह में मिट्टी डालने के साथ ही कपड़ा ठूंस दिए। परिजनों के पहुंचते ही सभी लोग वहां से भाग निकले। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़िता के पिता ने बताया है कि इससे पहले भी 26 जनवरी को उसकी नाबालिग लड़की के साथ वही लोग छेड़खानी किए थे। इस संबंध में सीओ जिला जीत चौधरी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर पांच नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। साथ ही एक आरोपी योगेन्द्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी भी शीघ्र दबोच लिए जाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment