गाजियाबाद। नगर निगम वेस्ट टू आर्ट को बढ़ावा दे रहा है । कबाड़ से बनी हुई कलाकृतियां शहर के प्रमुख स्थानों कोसुसज्जित करेंगी।नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए निरंतर कार्य चल रहे हैं।
शहर के प्रमुख स्थानों पर मन को लुभाने वाली और विशेष संदेश देने वाली कलाकृतियां लगी हुई है।इसी क्रम में वेस्ट टू आर्ट को भी नगर निगम बढ़ावा दे रहा है। एकत्र हुए लोहे, एल्युमिनियम, खराब टायर के माध्यम से कलाकृतियां बनाई जा रही है ,जिनको शहर के प्रमुख स्थानों पर लगाया जाएगा।
वेस्ट से बेस्ट का संदेश
प्रमुख स्थानों को सुसज्जित किया जाएगा। इससे वेस्ट से बेस्ट का संदेश जन जन को दिया रहा है। कचरा निस्तारण की श्रंखला में वेस्ट से बनी हुई वस्तुओं का उपयोग शहर के सौंदर्यकरण के लिए किया जाएगा। जिसमें खराब टायर, खराब लोहा, खराब एल्युमिनियम व अन्य वेस्ट से सुंदर कलाकृतियां बनाई जा रही है।
एम एस ग्रुप द्वारा लगभग 50 किलो की घोड़े की कलाकृति, लगभग 500 किलो की मेक इन इंडिया की कलाकृति, लगभग 500 किलो की आई लव गाजियाबाद, लगभग 400 किलो की वेलकम टू गाजियाबाद कलाकृति को बनाया गया है। जिसको लगाने के लिए स्थान का चयन का कार्य किया जा रहा है।
शहरवासियों को किया जाएगा जागरूक
इसी के साथ शहर वासियों को भी घरों से निकलने वाली अन उपयोगी वस्तुओं का इस्तेमाल करते हुए उपयोगी वस्तुएं बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
शहर की कई सोसाइटी, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी की की टीम तथा एनजीओ द्वारा वेस्ट से बेस्ट बनाने का कार्य किया जाता है। इससे रिड्यूस रीयूज रीसाइकिल को बढ़ावा दिया जा रहा है।
