सदर बाजार शोभायात्रा फायरिंग केस में मुठभेड़, गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

News Desk
1 Min Read

नई दिल्ली। सदर बाजार-नबी करीम शोभायात्रा के दौरान सितंबर में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने विकास कालिया गिरोह से जुड़े दो आरोपितों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपितों को गोली लगी है। कार्रवाई स्पेशल स्टाफ ने की।

पुलिस से मुठभेड़ के बाद दबोचे गए

पुलिस के अनुसार, स्पेशल स्टाफ ने कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ा। इस दौरान पुलिस और आरोपितों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें दोनों को गोली लगी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

सितंबर में शोभायात्रा में हुई थी फायरिंग

दोनों आरोपितों की तलाश सितंबर के मध्य में सदर बाजार-नबी करीम शोभायात्रा के दौरान हुई फायरिंग की घटना के सिलसिले में की जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों विकास कालिया गिरोह से जुड़े हैं।

विकास कालिया को सदर बाजार थाने, उत्तरी जिले का बैड कैरेक्टर बताया गया है।

Share This Article
Leave a Comment