गाजियाबाद में दो सगे भाई लापता, 13 और 9 साल के बच्चों की तलाश में जुटी पुलिस

News Desk
2 Min Read

साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में माता पिता के नौकरी पर जाने के बाद 13 और नौ वर्षीय दो भाई लापता हो गए। बच्चों का कहीं सुराग न लगने पर पिता ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस दोनों भाईयों की तलाश में जुटी है।

एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह टैक्सी चालक हैं। उनकी पत्नी लोगों के घरों में सहायिका के रूप में काम करती है। एक सितंबर को सुबह करीब पांच बजे दंपती 13 और नौ वर्षीय दो बेटों को घर पर छोड़कर काम पर चले गए।

2 बजे जब घर पहुंची पत्नी तो…

दोपहर करीब दो बजे उनकी पत्नी घर पहुंची तो दोनों बेटे घर पर नहीं थे। पत्नी ने बच्चों को खोजा लेकिन कहीं पता नहीं चला। शाम को उनके घर पहुंचे तो मामले की जानकारी हुई।

उन्होंने दोस्त, रिश्तेदारों में बच्चों को तलाश किया। कहीं पता न चलने पर उन्होंने दोनों बेटों की गुमशुदगी दर्ज कराई। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।

जिससे पता चल सके कि दोनों कितने बजे घर से निकले और किधर की ओर गए हैं। उन्होंने जल्द दोनों को जल्द सकुशल बरामद करने की बात कही है।

Share This Article
Leave a Comment