वसुंधरा में अवैध कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई तेज, सात और संस्थान सील

News Desk
1 Min Read

साहिबाबाद। वसुंधरा योजना में कोचिंग सेंटरों के खिलाफ आवास विकास परिषद की लगातार कार्रवाई जारी है। विभाग द्वारा नोटिस दिए गए 47 कोचिंग सेंटरों में से पहले 12 और अब सात कुल 19 कोचिंग सेंटरों को सील किया जा चुका है।

बुधवार को आवास विकास परिषद द्वारा आवासीय भवनों में अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधियां संचालित किए जाने के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात कोचिंग सेंटरों और प्ले स्कूल को सील कर दिया गया है।

अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में टीम निर्माण खंड-एक द्वारा लोगों के विरोध के बावजूद वसुंधरा सेक्टर-15 और 16 में सीलिंग की कार्रवाई की गई।

इस दौरान कोचिंग संस्थान, प्ले स्कूल आदि प्रतिष्ठानों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई करते हुए कुल सात परिसरों को सील किया गया। अधिशासी अभियंता निखिल माहेश्वरी ने बताया कि कोचिंग सेंटरों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a Comment