धमकी देकर अवैध धन की उगाही करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना इकोटेक थ्री पुलिस ने कारोबार को बंद कराने की धमकी देकर अवैध धन की उगाही करने वाले वांछित अभियुक्त तरुण छोकर पुत्र विजेन्द्र सिह निवासी मकान नंबर के-110/ए सेक्टर 9 विजय नगर थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद को खेड़ा चौगानपुर गोल चक्कर से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त द्वारा वादी की कम्पनी को क्षतिकारित करने और कारोबार बर्बाद करने की धमकी देता था। अभियुक्त कम्पनियों की गाडियों का रास्ता रोक कर अवैध धन की मांग करता है और मांग पूरी न करने पर जान से मारने की धमकी देता है। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है।जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment