नशीला पदार्थ पिलाकर युवती के फोटो/वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, बिसरख पुलिस ने नशीला पदार्थ पिलाकर युवती के फोटो/वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले अभियुक्त अभियुक्त नितिन खुराना पुत्र गुरजीत खुराना निवासी मकान नंबर 169 कोर्ट खालसा थाना कोर्ट खालसा जिला अमृतसर पंजाब को सरोवर पोर्टिगो होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया।अभियुक्त के विरूद्ध थाना बिसरख पर मुकदमा अपराध संख्या 22/2023 धारा 384, 328,504, 506 भादवि व 67 ए आईटी एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया था।अभियुक्त ने आवेदिका से इन्ट्राग्राम पर दोस्ती कर मिलने के लिए गोर सिटी के एक होटल में बुलाया था। जिसके बाद अभियुक्त द्वारा आवेदिका को नशीला पदार्थ पिलाकर फोटो, वीडियो लिया गया तथा आवेदिका से धन की मांग की गयी। मांग पूरी न करने पर आवेदिका के फोटो/वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल किये गये।अभियुक्त के विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment