सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने अधिवक्ता सीमा भाटी को किया विधि सलाहकार नियुक्त

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, महिला उत्थान को समर्पित सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने महिलाओ को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए गौतमबुद्धनगर कोर्ट मे अधिवक्ता सीमा भाटी को अपना विधि सलाहकार नियुक्त किया। सीमा भाटी को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए संस्थापक डाॅ राहुल वर्मा ने कहा कि संगठन जल्द गौतमबुद्धनगर मे महिलाओ के लिए काउंसलिंग सेंटर खोलने जा रहा है जहां पर महिलाओ को कानून की जानकारी के साथ साथ कानूनी सहायता भी उपलब्ध करायी जायेगी जिसके लिए एक सक्षम एवम अनुभवी अधिवक्ता की आवश्यकता थी एडवोकेट सीमा भाटी पीड़ित संगठन की विधि सलाहकार के रूप मे महिलाओ की आवाज बनकर उनको कानूनी सहायता प्रदान करने मे अच्छी तरह सक्षम है। वहीं एडवोकेट सीमा भाटी ने उन्हे संगठन द्वारा विधि सलाहकार के रूप मे महिलाओ के लिए कार्य करने का अवसर दिये जाने पर संगठन का आभार जताते हुए कहा कि अधिकतर महिलायें कानून की जानकारी के अभाव मे शोषित होती रहती है महिलाओं को जागरूक करने का कार्य किया जायेगा। इस दौरान डाॅ ओमवीर बघेल रेनू त्यागी आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment