मां ने की पांच साल की बच्ची की गला घोंटकर हत्या, मामला दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार

Amit
1 Min Read

नई दिल्ली। अशोक विहार इलाके में एक मां ने शादी में बाधक बनी अपनी पांच साल की बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी। शुक्रवार को दीप चंद बंधु अस्पताल से 5 साल की बच्ची के मृत अवस्था में लाए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। उसके गले पर निशान था। पुलिस ने मां सहित सभी रिश्तेदार को थाने बुलाकर पूछताछ की। जिसमें मां ने अपना अपराध कबूल कर लिया।

उसने बताया कि पति के छोड़ने के बाद वह इंस्टाग्राम के जरिए मिले एक युवक राहुल से शादी करना चाहती थी। लेकिन युवक का परिवार बच्ची को अपनाना नहीं चाहता था और शादी से इंकार कर दिया। जांच में पता चला कि दिल्ली आने से पहले आरोपी मां अपने एक रिश्तेदार के साथ हिमाचल में रहती थी, इस दौरान रिश्तेदार ने बच्ची का यौन शोषण किया, पुलिस ने हत्या और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बच्ची के साथ यौन शोषण करने वाले रिश्तेदार की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Share This Article
Leave a Comment