स्कूल में गोलीबारी में 6 लोगों की मौत, 20 घायल; बंदूकधारी ने खुद की भी जान ली

Rohit Kumar
1 Min Read

रूस के इजवेस्क (Izhevsk) शहर के एक स्कूल में सोमवार को हुई फायरिंग में छह लोगों की मौत हुई जबकि 20 घायल हुए हैं. देश के गृहमंत्री ने इसकी जानकारी दी. रूस की समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, एक बंदूकधारी ने स्कूल में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की और फिर हमलावर ने खुद को भी गोली मार सुसाइड कर लिया.

मृतकों में स्कूली बच्चे और सुरक्षा गार्ड बताए जा रहे हैं. इसके बाद में रेस्क्यू टीम ने स्कूल से छात्रों और शिक्षकों को सुरक्षित बाहर निकाला है.

Udmurtia क्षेत्र के गवर्नर एलेक्जेंडर ब्रेकालव ने बताया कि एक अज्ञात शख्स Pushkinskaya स्ट्रीट पर स्थित स्कूल के भीतर घुसा और उसने सुरक्षाकर्मी को गोली मार दी. गोलियों की आवाज सुनकर बच्चे कक्षाओं में छिप गए. यह फायरिंग उस समय शुरू हुई, जब स्कूल में क्लासेज चल रही थीं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर ने स्कूल की चौथी मंजिल के कमरा नंबर 403 में खुद को भी गोली मार ली.

Share This Article
Leave a Comment