Pakistan: पंजाब असेंबली में हंगामा, पीटीआई सदस्‍यों ने विधानसभा के डिप्‍टी स्‍पीकर को जड़ा थप्‍पड़

Rohit Kumar
1 Min Read

पाकिस्तान में सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी क्रम में आज पंजाब के मुख्यमंत्री के चुनाव से पहले विधानसभा अखाड़े में तब्दील हो गया. सत्र के दौरान पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर दोस्त मुहम्मद मजारी पर चीजें फेंकी गयीं. पीटीआई सदस्यों ने उन्हें थप्पड़ भी मारा. किसी तरह से उन्हें सार्जेंट-एट-आर्म्स द्वारा प्रोटेक्शन में विधानसभा से बाहर लाया गया. पंजाब का नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए पंजाब विधानसभा का सत्र बुलाया गया था.

लाहौर उच्च न्यायालय ने पंजाब विधानसभा को निर्देश दिया था कि राज्य के दूसरे सबसे बड़े प्रांत के नये मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए 16 अप्रैल से पहले मतदान कराया जाए. यह पद उस्मान बजदार के इस्तीफे के बाद से खाली पड़ा है. पंजाब के मुख्यमंत्री के लिए दो उम्मीदवारों के नाम चल रहे हैं. ये दोनों पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष और पीएमएल-क्यू के नेता परवेज इलाही तथा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बेटे पीएमएल-एन नेता हमजा शहबाज हैं.

Share This Article
Leave a Comment