युवक ने पत्नी पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज

Amit
2 Min Read

नई दिल्ली। सीलमपुर के धरमपुरा लालबत्ती पर शनिवार शाम एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। महिला अभी बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पीड़िता की पहचान मुस्कान (20) के रूप में हुई है।

शनिवार शाम पांच बजे पुलिस को धरमपुरा लालबत्ती पर एक महिला को चाकू मारने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस घायल मुस्कान को जग प्रवेश चंद अस्पताल लेकर गई, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। महिला की हालत नाजुक है और वह बयान देने की हालत में नहीं है। शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला ने राज कोहली से प्रेम विवाह किया था।
Share This Article
Leave a Comment