उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया, शिल्पकारों की जमकर की तारीफ 

Amit
2 Min Read

हरियाणा।  एक पेड़ मां के नाम हर किसी को लगाना होगा और इसे जन अभियान बनाना होगा। इसमें अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक शामिल करनी होगी। तभी व्यापक स्तर पर इस अभियान का असर दिखाई देगा और हम अपनी प्रकृति को बचाने में कुछ स्तर तक कामयाब भी होंगे। यह आह्वान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंचने के बाद हुए एक पेड़ नाक मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर रहे थे। उनके साथ राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री नायब सैनी भी थे।

उपराष्ट्रपति ने प्रदेश सरकार की और से लगाई गई राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया तो हरियाणा पवेलियन में भी पहुंचे। प्राचीन लुप्त होते चीजों के प्रदर्शन को देख बोले कि मजा आ गया। उन्होंने न केवल शिल्पकारों की जमकर तारीफ की बल्कि मुख्यमंत्री को भी कहा कि हमें प्राचीन चीजों को लुप्त नहीं होने देना है इसके लिए सरकार की ओर से प्रयास करने होंगे। उपराष्ट्रपति ने कई शिल्पकारों से भी चर्चा की तो कहीं चीज खरीदी और शिल्पकारों को उनके पैसे भी चुकाएं। इसके उपरांत उपराष्ट्रपति गीता ज्ञान संस्थान में भी पहुंचे जहां उन्होंने गीता को हर इंसान के लिए जरूरी बताया और कहा कि भगवान श्री कृष्ण द्वारा दिए गए उपदेश आज भी प्रासंगिक है।

Share This Article
Leave a Comment