बरेली के शाही थाना क्षेत्र में युवक की पीट- पीटकर की हत्या 

Amit
2 Min Read

उत्तर प्रदेश। बरेली के शाही थाना क्षेत्र के जुनहाई गांव में रामलीला मेले के दौरान बवाल हो गया। इस दौरान एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। तीन लोग घायल हुए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मेला बंद करा दिया गया है। गांव में पुलिस तैनात है।

गांव जुनहाई में शाम को ही रामलीला मेले का शुभारंभ हुआ, जिस देखने गांव कुडका व बाहर भी कई लोग भी आए। ये लोग मेले में आई रामलीला कंपनी के परिचित थे। शाम के वक्त कलाकार जहां ड्रेस बदल रहे थे, वहीं गांव कुडका के युवक बैठे हुए थे। इसका मेला कमेटी ने विरोध किया।

आधी रात बोला हमला 
कमेटी व गांव जुनहाई के ग्रामीणों ने उक्त युवकों को पब्लिक के बीच बैठने को कहा। इस पर कहासुनी हुई। इसके बाद कुडका निवासी युवक वहां से चले गए। बताया गया कि रात करीब दो बजे 10-12 लोग हथियारों से लैस होकर आए और हमला कर दिया। हमलावरों ने फायरिंग भी की।

गांव के युवक की मौत 

घटना में गांव जुनहाई निवासी रवि सिंह के सिर पर रॉड लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। गांव के ही सोनू, दीपक और गौरव भी गंभीर घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

कुछ संदिग्ध हिरासत में 
जो रामलीला कंपनी जुनहाई गांव में आई है। इससे पूर्व कुडका गांव में भी उसी ने रामलीला मंचन किया था। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। थानाध्यक्ष अमित कुमार बालियान ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अभी शिकायती पत्र नहीं मिला है। जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment