महिला को जंगल में ले जाकर परिचित युवकों ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर पिटा, केस दर्ज

Amit
2 Min Read

आगरा। थाना सिकंदरा स्थित बाईंपुर के जंगल में महिला को ले जाकर परिचित युवकों ने छेड़छाड़ की। जबरन शराब पिला दी। विरोध पर पिटाई लगाई। महिला बेहोश हो गई। बाद में एक युवक उसे छोड़कर भाग निकला। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस साक्ष्य संकलन कर रही है। पीड़िता रुनकता में किराये पर कमरा लेकर रहती है। 22 सितंबर को वह अपनी मां के घर गई थी। रात में बोदला होते हुए घर जा रही थी।

रास्ते में बाईंपुर गढ़ी के रहने वाले परिचित योगेश ने फोन किया। वह मिलने की कहने लगा। सिकंदरा पर योगेश अपने साथी धर्मवीर और ओमवीर के साथ मिल गया। तीनों बाईंपुर के जंगल में ले गए। छेड़छाड़ करने लगे। जबरन शराब भी पिला दी। विरोध पर पिटाई की। वह बेहोश हो गई। बाद में आरोपी छोड़कर चले गए। उनके काफी चोट लगी हैं।

मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। जांच में पता चला है कि आोपी योगेश पीड़िता के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। बाद में उसकी किसी और महिला से दोस्ती हो गई। इस पर दोनों में विवाद हो गया।

Share This Article
Leave a Comment