न्यूज़ इंडिया 9न्यूज़ इंडिया 9न्यूज़ इंडिया 9
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पंजाब
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • दिल्ली/एनसीआर
    • नई दिल्ली
    • जेवर
    • नोएडा
    • ग्रेटर नोएडा
    • गाजियाबाद
  • प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • आस्था
    • राशिफल
    • आध्यात्म
    • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • Videos
  • About us
Search
© 2025 NewsIndia9. All Rights Reserved.
Reading: पीएफ अकाउंट में कब आएगा पैसा? ईपीएफओ ने दिया बड़ा अपडेट
Share
Font ResizerAa
न्यूज़ इंडिया 9न्यूज़ इंडिया 9
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • दिल्ली/एनसीआर
  • प्राधिकरण
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • राजनीती
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
Search
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » पीएफ अकाउंट में कब आएगा पैसा? ईपीएफओ ने दिया बड़ा अपडेट
व्यापार

पीएफ अकाउंट में कब आएगा पैसा? ईपीएफओ ने दिया बड़ा अपडेट

Rohit Kumar
Last updated: August 6, 2023 5:35 am
Rohit Kumar
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: ईपीएफओ (EPFO) ने फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए 8.15 फीसदी ब्याज दर घोषित की है। वित्त मंत्रालय ने हाल में इसे मंजूरी दी थी जिसके बाद ईपीएफओ ने एक सर्कुलर के जरिए इसे नोटिफाई कर दिया था। माना जा रहा है कि इस बार ब्याज की राशि इसी महीने मेंबर्स के खाते में आनी शुरू हो जाएगी। लेकिन कुछ मेंबर्स ने ट्विटर पर शिकायत करनी शुरू कर दी है। कई मेंबर्स पूछ रहे हैं कि उनके अकाउंट में ब्याज कब आएगा। कई मेंबर्स की शिकायत है कि उनके अकाउंट में अभी पिछले फाइनेंशियल ईयर का ब्याज भी नहीं आया है। हालांकि ईपीएफओ ने मेंबर्स के संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि किसी को कोई नुकसान नहीं होगा।

EPFO पीएफ अकाउंट होल्डर के खाते में जमा राशि को कई जगहों पर निवेश करता है। इस निवेश से होने वाली कमाई का एक हिस्सा ब्याज के रूप में खाताधारकों को देता है। इससे ईपीएफओ के सात करोड़ से अधिक मेंबर्स को फायदा होगा। एक कर्मचारी की बेसिक सैलरी पर 12 फीसदी की कटौती ईपीएफ खाते के लिए की जाती है। अगर बात एम्प्लॉयर की करें तो उसकी तरफ से की गई कटौती का 8.33 फीसदी हिस्सा ईपीएस (कर्मचारी पेंशन योजना) में जाता है, जबकि बचा हुआ 3.67 फीसदी हिस्सा ईपीएफ में जाता है। पिछली बार सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन के कारण मेंबर्स के अकाउंट्स में देर से ब्याज का पैसा आया था। अगर आपके अकाउंट में एक लाख रुपये जमा हैं तो इस पर आपको 8,150 रुपये ब्याज मिलेगा। यानी पिछली बार की तुलना में प्रति लाख आपको 50 रुपये ज्यादा ब्याज मिलेगा।

ऐसे चेक करें बैलेंस

अपने पीएफ खाते का बैलेंस जानने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाकर अपना बैलेंस जान सकते हैं। इस साइट पर जाने के बाद ई-पासबुक पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा भरना होगा। ऐसा करने पर आपको पीएफ खाते से जुड़ी जानकारियां दिखने लगेंगी। यहां आपको मेंबर आईडी दिखेगी। इसे सेलेक्‍ट करेंगे तो आपको E-Passbook पर अपना पीएफ बैलेंस दिखने लगेगा।

मिस्ड काल और एसएमएस

आपके पीएफ अकाउंट से जो नंबर लिंक है, उस नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड-कॉल करनी होगी। मिस्ड-कॉल करने के तुरंत बाद आपको आपके रजिस्टर नंबर पर एक मैसेज प्राप्त होगा, जिसमें PF बैलेंस की जानकारी मिलेगी। आप एसएमएस के जरिए पीएफ खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपका UAN नंबर ईपीएफओ के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए। सबसे पहले रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFOHO UAN लिखकर 7738299899 पर एसएमएस करें। आपको बैलेंस से जुड़ी जानकारी जिस भाषा में उसके उसके लिए विकल्प चुनना होगा। जैसे- हिंदी के लिए EPFOHO UAN HIN लिखकर मैसेज करना होगा।

ऐप से चेक करें बैलेंस

इसके लिए सबसे पहले आपको उमंग ऐप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद अपने फोन नंबर को रजिस्टर करें और ऐप में लॉगिन करें। टॉप लेफ्ट कॉर्नर में दिए गए मेन्यू में जाकर ‘Service Directory’ में जाएं। यहां ईपीएफओ विकल्प को सर्च करके क्लिक करें। यहां View Passbook में जाने के बाद अपने UAN नंबर और OTP के जरिए बैलेंस देख लें।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Adani Group की सभी 10 कंपनियों में गिरावट, अदाणी पावर और ट्रांसमिशन 5 फीसद लुढ़के
LIC का IPO आएगा 4 मई को, कंपनी ने रखा 902 से 949 रुपये का प्राइस बैंड
पेटीएम ने अपनी इस सर्विस पर खुद ही लगा दी कुछ दिन की रोक, आरबीआई के आदेश के एक दिन बाद कंपनी ने उठाया कदम
Capital Gain Tax में नहीं होगा कोई बदलाव, आयकर विभाग ने अफवाहों को किया खारिज
पीवीआर को 2022-23 की पहली तिमाही में कारोबार के महामारी-पूर्व के स्तर पर पहुंचने की उम्मीद
TAGGED:EPF Account BalanceEPF Interest RateEPF Interest Rate NewsEPFO

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Share
Previous Article अगले 5 साल में घरेलू सीजन में टीम इंडिया खेलेगी 88 मुकाबले, BCCI को होगा बंपर मुनाफा, जानिए कैसे?
Next Article मां बनीं इलियाना डिक्रूज, बेटे की पहली फोटो शेयर कर बताया नाम
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

ओवरटेक करने पर भड़के चार लोग, कार रुकवाकर तीन भाई-बहनों से मारपीट; बहन गिड़गिड़ाती रही
ओवरटेक करने पर भड़के चार लोग, कार रुकवाकर तीन भाई-बहनों से मारपीट; बहन गिड़गिड़ाती रही
अपराध दिल्ली/एनसीआर नोएडा
August 18, 2026
ग्रेटर नोएडा श्रमिक हिंसा मामला: तीन आरोपितों की जमानत पर 20 अगस्त को सुनवाई, चौथे पर फैसला सुरक्षित
ग्रेटर नोएडा श्रमिक हिंसा मामला: तीन आरोपितों की जमानत पर 20 अगस्त को सुनवाई, चौथे पर फैसला सुरक्षित
अपराध ग्रेटर नोएडा दिल्ली/एनसीआर
August 18, 2026
नोएडा में नलों से आ रहा पीला पानी, साफ पानी के लिए रोज 100-200 रुपये खर्च करने को मजबूर लोग
नोएडा में नलों से आ रहा पीला पानी, साफ पानी के लिए रोज 100-200 रुपये खर्च करने को मजबूर लोग
दिल्ली/एनसीआर नोएडा
August 18, 2026
नोएडा सेक्टर-51 में खाली प्लॉट बना मच्छरों का अड्डा, डेंगू के बढ़ते मामलों से बढ़ी चिंता
नोएडा सेक्टर-51 में खाली प्लॉट बना मच्छरों का अड्डा, डेंगू के बढ़ते मामलों से बढ़ी चिंता
दिल्ली/एनसीआर नोएडा
August 18, 2026

Recent Post

  • ओवरटेक करने पर भड़के चार लोग, कार रुकवाकर तीन भाई-बहनों से मारपीट; बहन गिड़गिड़ाती रही
  • ग्रेटर नोएडा श्रमिक हिंसा मामला: तीन आरोपितों की जमानत पर 20 अगस्त को सुनवाई, चौथे पर फैसला सुरक्षित
  • नोएडा में नलों से आ रहा पीला पानी, साफ पानी के लिए रोज 100-200 रुपये खर्च करने को मजबूर लोग
  • नोएडा सेक्टर-51 में खाली प्लॉट बना मच्छरों का अड्डा, डेंगू के बढ़ते मामलों से बढ़ी चिंता
  • नोएडा जिला अस्पताल में 17 स्टाफ नर्स-लैब टेक्नीशियन की भर्ती की जांच शुरू
  • UP के इन किसानों के लिए आई अच्छी खबर, जमीन मुआवजा दर में 6 फीसदी की वृद्धि
  • नोएडा वालों खुशखबरी! सेक्टर-148 से 153 के बीच बनेगा क्लोवर लीफ, ट्रैफिक हो जाएगा गायब
  • दिल्ली में बड़ा वाहन चोर गिरोह बेनकाब, RWA अध्यक्ष समेत तीन गिरफ्तार; मणिपुर तक था नेटवर्क

Newsindia9

Established in 2017, News India 9 is a name to reckon with regarding social matters and crime news. The platform under the leadership of famous journalist Rohit Kumar is committed to investigative journalism. Its dedication to revealing the truth is the reason behind its history of covering social justice issues. Read More

Quick Link

  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About us
  • Contact Us
  • Team “Koi Sataye Hame Bataye”

RSS न्यूज़ इंडिया 9

  • दिल्ली में बड़ा वाहन चोर गिरोह बेनकाब, RWA अध्यक्ष समेत तीन गिरफ्तार; मणिपुर तक था नेटवर्क
  • दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत में बड़ा हादसा, भारी गेट गिरने से सुरक्षा गार्ड की मौत

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[wpforms id=”84599″ title=”false”]

© 2017 NewsIndia9. All Rights Reserved. Designed by ND Solutions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?