नॉएडा में सेक्टर-18 में जूतों की दुकान जली

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा। सेक्टर-18 स्थित तिकोनिया पार्क में जूते की दुकान में शुक्रवार देर रात आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकलकर्मियों ने लगभग आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।

सेक्टर-18 हीरा स्वीट्स के सामने स्थित तिकोनिया पार्क में व्यक्ति ने अस्था¹¹यी तौर पर जूते की दुकान लगा रखी है। शुक्रवार देर रात अचानक इस दुकान में आग लग गई। दुकान से आग की लपटे और धुआं निकलता देख लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग के कर्मियों ने दमकल की एक गाड़ी की मदद से आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से बुझा दिया। आग लगने के कारण दुकान में रखे हजारों रुपये कीमत के जूते जल गए। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

Share This Article
Leave a Comment