दिग्गज कारोबारी पलोनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में निधन, जानिए सायरस मिस्त्री से कनेक्शन?

Rohit Kumar
2 Min Read

शापूरजी पालोनजी ग्रुप (Shapoorji Pallonji Group) के चेयरमैन और अरबपति उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री (Pallonji Mistry) का 93 साल की उम्र में निधन हो गया। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने मिंट को इसकी जानकारी दी है। कंपनी की तमाम बड़ी उपलब्धियों में मुंबई में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की बिल्डिंग का निर्माण करना भी शामिल है। बता दें, कंस्ट्रक्शन के अलावा कई अन्य सेक्टर में उन्होंने कंपनी को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया था।

अफ्रीका तक फैला है कारोबार 

शापूरजी पालोनजी ग्रुप की मौजूदगी इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट, वाटर एनर्जी और फाइनेंस सर्विस के सेक्टर में है। अलग कंपनियों में इस समूह के लिए 50 हजार से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। भारत के अलावा एशिया के अन्य देशों से अफ्रीका तक शापूरजी पालोनजी ग्रुप का कारोबार फैला हुआ है। फोर्ब्स के ताजा अपडेट के अनुसार दुनिया में वो अमीरों की सूची में 143वें नंबर पर है।

टाटा सन्स में है परिवार की 18.4% हिस्सेदारी 

पालोनजी परिवार के पास टाटा सन्स में 18.4% हिस्सेदारी है। शापूरजी पालोनजी ग्रुप की स्थापना 1865 में हुई थी। पिछले साल शापूरजी पालोनजी ग्रुप ने अपने कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बिजनेस को अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी एंड फंड एडवेंट इंटरनेशनल को बेच दिया था।

साल 2016 में पद्म भूषण से हुए थे सम्मानित 

उद्योग क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए साल 2016 में उन्हें भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया था। बता दें, पालोनजी मिस्त्री का जन्म गुजरात के एक पारसी परिवार मुंबई में हुआ था। रविवार को मुंबई में उन्होंने आखिरी सांस ली।

Share This Article
Leave a Comment