ग्रेटर नोएडा से देश भर में सकरात्मकता फैलाने की WeYo Talks ने शुरू की मुहिम

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा. यूपी के गौतमबुध्द नगर जिले के ग्रेटर नोएडा से सकरात्मकता फैलाने की मुहिम की शुरुआत WeYo Talks के माध्यम से शनिवार को शुरू हुई। WeYo Talks एक ऐसा प्लेटफॉर्म जहां लोग अपनी प्रेरणादायक कहानियों के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा को फैलाने का काम करता है।

नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन में WeYo Talks कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग़ाज़ियाबाद नगर निगम के आयुक्त (आईएएस अधिकारी) महेंद्र सिंह तंवर, फ़िटनेस एक्सपर्ट डॉक्टर रीता जयरथ, पर्यावरणविद विक्रांत तोंगड़, युवा खिलाड़ी अर्जुन भाटी और तालाब संरक्षक रामवीर सिंह तंवर ने छात्रों को सकारात्मक बने रहने के लिए अपनी प्रेरणादायक कहानियां सुनाईं।

इस कार्यक्रम का आयोजन नोएडा और ग्रेटर नोएडा के उभरते हुए कई स्टार्टअपर्स ने किया। इस दौरान स्टार्टअप WeYo Talks के फ़ाउंडर पुनीत त्रिपाठी, फिक्टिव बॉक्स की फाउंडर सौम्या पाण्डेय, आंकलन ऐप के पदाधिकारी, टायनि थिंग्स की फाउंडर भावना और नंदिता मौजूद रहें। इन लोगों ने वहां मौजूद छात्रों को स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रेरित किया।

Share This Article
Leave a Comment