महिलाओं व बच्चियों के खिलाफ हिंसा व अपराध एक बड़ी समस्या बनती जा रही है

Rohit Kumar
2 Min Read

महिलाओं व बच्चियों के खिलाफ हिंसा व अपराध एक बड़ी समस्या बनती जा रही है, महिलाओं के खिलाफ हिंसा हत्या और बलात्कार रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं,महिला उन्नति संस्था इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है संस्था के संस्थापक डॉ राहुल वर्मा के अनुसार इस तरह की शर्मनाक घटनाओं में समाज सबसे ज्यादा दोषी है और कानून व्यवस्था भी, अन्यथा यह कैसे संभव है कि अपराधियों के अंदर इतनी हैवानियत आ जाए कि अपराधी हर दिन नए वह भयावह रूप से वारदातों को अंजाम दे रहे हैं,
*समाज और पुलिस प्रशासन सभी उदासीन है,आए दिन एक ना एक बच्ची या महिला इनकी हैवानियत की बलि चढ़ी रही है उन्होंने कहा आज समय की मांग है कि सभी लड़कियों को कानून की पूर्ण जानकारी और रक्षा के गुर सिखाए जाने चाहिए,और इसे बेसिक लाइफ में सभी स्कूल और कॉलेजों में कोर्स की तरह लागू किया जाना चाहिए, ताकि महिलाएं अपनी सुरक्षा खुद कर सकें, इसके साथ-साथ अपराधी को कानून द्वारा कठोरतम दंड देने के साथ-साथ समाज द्वारा बहिष्कार किया जाना चाहिए ताकि अपराधी अपराध करने से पहले सौ बार सोचे इस दंश को जड़ से खत्म करने के लिए समाज को आगे आना होगा,
महिला उन्नति संस्था(भारत) आगामी दिनांक 25 नवंबर 2022 *को
अंतर्राष्ट्रीय महिला उन्मूलन दिवस
मनाकर पूरे विश्व में महिला और बच्चियों पर हो रही हिंसा को रोकने की अपील करेगी*,

Share This Article
Leave a Comment