ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सर्विस लेन पर गाड़ी निकालने को लेकर हंगामा: दरोगा से धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल

News Desk
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रविवार रात सर्विस लेन से गाड़ी निकालने के लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान कुछ युवकों ने एक दरोगा के साथ धक्का-मुक्की कर दी। घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एक युवक दरोगा से माफी मांगने की बात कहता दिखाई दे रहा है।

पुलिस के मुताबिक, रविवार रात पार्किंग से गाड़ी निकालने को लेकर विवाद की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को चौकी ले आई। वहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद आपसी समझौता हो गया। किसी भी पक्ष ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग नहीं की।

पुलिस ने बताया कि विवाद के दौरान जिन दरोगा के साथ धक्का-मुक्की हुई, वह जिले से बाहर तैनात हैं। वह अपनी पत्नी को अस्पताल में देखने के लिए ग्रेटर नोएडा वेस्ट आए थे। इसी दौरान पार्किंग से गाड़ी निकालने को लेकर विवाद हो गया।

पुलिस के अनुसार, मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली है। हालांकि दरोगा के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के वहीं एसीपी सेंट्रल नोएडा कमलेश कांत का कहना है कि विवाद सर्विस लेन से गाड़ी निकालने को लेकर हुआ था।

Share This Article
Leave a Comment