नोएडा के बाद ग्रेनो में सुसाइड!: गौड़ सिटी-1 में तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत, काफी समय से डिप्रेशन में था

News Desk
1 Min Read

 ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के फर्स्ट एवेन्यू गौर सिटी-वन में एक युवक की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार डायल-112 पर सूचना मिली कि एक युवक तीसरी मंजिल से गिर गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल युवक को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान पुलकित गौतम पुत्र रोशन लाल निवासी फर्स्ट एवेन्यू गौर सिटी-1 के रूप में हुई है। स्वजन से पूछताछ में पता चला कि वह काफी समय से डिप्रेशन में था। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment