23 वर्षीय युवती ने मेट्रो से उतरने के बाद खाया जहरीला पदार्थ 

Amit
1 Min Read

गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में नोएडा से आई 23 वर्षीय किरन देर शाम मेट्रो से स्टेशन पर उतरी। शहीद स्थल गेट नंबर दो पर पहुंचकर किरन ने सल्फास की तीन चार टेबलेट निगल ली।

हालत खराब होने पर किरन ई रिक्शा में सवार होकर संतोष अस्पताल पहुंची और चिकित्सकों को जहरीला पदार्थ खाने की बात बताई। उपचार के दौरान किरन की देर रात मौत हो गई है। पुलिस ने शव मेडिकल परीक्षण को भेज दिया है।
Share This Article
Leave a Comment